रायपुर

केजरीवाल की गिरफ्तारी की योजना लोकतंत्र की हत्या
04-Jan-2024 4:40 PM
केजरीवाल की गिरफ्तारी की योजना लोकतंत्र की हत्या

रायपुर, 4 जनवरी।  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक, दिल्ली के मुख्यमंत्री ने वीडियो जारी कर देश की जनता से अपील की है कि लोकतंत्र की रक्षा, भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं दबाव की राजनीति के विरुद्ध संघर्ष में उनका साथ दें।  आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार झा ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार की यह दबाव की राजनीति ज्यादा दिन नहीं चलने वाली है। दबाव की राजनीति का देश के संसदीय इतिहास में सबसे बड़ा उदाहरण आपातकाल है। केंद्र सरकार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में लोकसभा चुनाव लडऩे से रोकने के लिए ईडी का सहारा ले रही है। कुल मिलाकर आम आदमी पार्टी से घबराई केंद्र सरकार लोकसभा चुनाव में प्रचार प्रसार से रोकने व सफल न होने के कारण ईडी का सहारा ले रही है।  श्री झा ने आरोप लगाया है कि वास्तविक भ्रष्टाचारियों के खिलाफ केंद्र सरकार कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण अडानी, अंबानी,नीरव मोदी जैसे लोग हैं। 
 


अन्य पोस्ट