रायपुर
खडग़े की बैठक में महंत-बैज, शाम को सचिन लेंगे दूसरी बैठक
04-Jan-2024 2:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 4 जनवरी। कांग्रेस की भारत न्याय यात्रा और लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी दिल्ली में बैठक ले रहे हैं। इसमें प्रदेश प्रभारी महासचिवों, प् प्रदेश अध्यक्षों और विधायक दल के नेता बुलाए गए हैं। छत्तीसगढ़ से डॉ. चरण दास महंत, दीपक बैज शामिल हैं। वहीं शाम को प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट पीसीसी के नेताओं की बैठक लेंगे। यह बैठक कांग्रेस मुख्यालय में 6-8 बजे तक होगी। इसमें शामिल होने पूर्व सीएम भूपेश बघेल दोपहर को दिल्ली जा रहे । बताया गया है कि रायपुर आने से पहले पायलट, दिल्ली में ही छत्तीसगढ़ के नेताओं से चर्चा करना चाहते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे