रायपुर

खरीदी केंद्रों में भी जूझ रहे किसान, दूरस्थ इलाकों में भी समस्या
03-Jan-2024 8:57 PM
खरीदी केंद्रों में भी जूझ रहे किसान, दूरस्थ इलाकों में भी समस्या

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 3 जनवरी। जिला ग्रामीण  कांग्रेस अध्यक्ष रायपुर उधो राम वर्मा ने धान खरीदी केंद्र निलजा,सारागांव,बंगोली का निरीक्षण किया।  किसानों से मिलकर धान खरीदी की प्रक्रिया की जानकारी ली।  किसान धान बेचने खरीदी केंद्रों का चक्कर काट रहे है। टोकन की बारी के इंतजार में किसान परेशान हैं । 15 दिनों का बुकिंग हो चुका है, किसान चिंतित हैं,कि बिकेगा की नही साथ ही किसान अपने 3100रू प्रति क्विंटल के लिए भी चिंतित है।

वर्तमान में ट्रक ड्राइवरों के हड़ताल के कारण धान का उठाव नही हो पा रहा है खरीदी केंद्रों में भारी स्टेक देखा जा सकता है। धान खरीदी केंद्र सारागाव में सभी बोरियो में डेढ़ से दो किलो  अधिक धान लिया जा रहा लगभग 5 बोरियों  का तोल कराकर देखा गया। उच्च अधिकारियों से भी शिकायत की गई। 7 साल पहले का बोनस की राशि अभी दिया जा रहा। जिसमें कई  खाताधारक की मृत्यु हो चुकी है जिसके कारण परिजन सहकारी समिति का चक्कर काट रहे है। अभी तक कोई सुधार की प्रक्रिया का स्पष्ट आदेश नहीं आया है। कई किसानों का 1 साल का बोनस आया है दूसरे साल का अभी तक अप्राप्त है?

धान खरीदी के निरीक्षण के दौरान उधो राम वर्मा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ,महामंत्री जिला कांग्रेस घनश्याम,वर्मा,वीर देवागन,चंद्रहास नायक उपस्थित रहे। यह राजधानी से लगे खरीदी केंद्रों की स्थिति है तो बेमेतरा, मुंगेली जिले में भी यही स्थिति है । वहां किसानों के खरीदी केंद्र जाने पर टोकन नहीं कट रहे वहीं आनलाइन बुकिंग में भी नंबर नहीं लग रहा। किसान परेशान हैं ।


अन्य पोस्ट