रायपुर
नाली में गिरे बछड़े को निगम की टीम ने रेसक्यू किया
03-Jan-2024 8:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 3 जनवरी। सड्डू विधानसभा क्षेत्र में नाली में फसे बछड़े को निगम के कर्मियों ने निकाल कर प्राथमिक उपचार कर बचाया गया।
अचानक सडक़ किनारे की नाली बछड़े के गिर जाने से वह नाले में फस गया था। जिसे स्थानिय लोगों की सूचना पर जोन 9 के काऊ कैचर की टीम ने रेसक्यू किया। जोन 9 के स्वास्थ्य विभाग की काऊ कैचर टीम ने जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के नेतृत्व में जोन के तहत आने वाले कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड 7 में सडक़ किनारे की सार्वजनिक नाली में अचानक गिरे एक बछड़े को स्थल पर तत्काल पहुंचकर नाली से सुरक्षित बाहर निकाला और बछड़े को काऊ कैचर वाहन की सहायता से त्वरित प्राथमिक उपचार किया गया।
निगम के जोन 9 के कमिश्नर सहित स्वास्थ्य विभाग काऊ कैचर वाहन की टीम के कर्मचारियों, श्रमवीरों की सराहना की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे