रायपुर
5 से डीजीपी का राष्ट्रीय सम्मेलन दिल्ली में
02-Jan-2024 4:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 2 जनवरी। पिछले सप्ताह मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद केंद्रीय गृह विभाग ने पुलिस महानिदेशकों की बैठक बुलाई है। इस बार यह सम्मेलन आईबी द्वारा आयोजित है जो 5-7 जनवरी तक दिल्ली में होगी । इसे गृह मंत्री अमित शाह के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी भी संबोधित करेंगे । इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के डीजीपी अशोक जुनेजा के साथ तीन एडीजी, गृह सचिव भी शामिल होंगे। इसमें नक्सल मोर्चे पर अंदरूनी सुरक्षा और लोकसभा चुनावों को लेकर भी चर्चा होगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे