रायपुर

किरण ने कहा-नई टीम भविष्य के गर्भ में है, इंतजार कीजिए
31-Dec-2023 9:30 PM
 किरण ने कहा-नई टीम भविष्य के गर्भ में है, इंतजार कीजिए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 31 दिसंबर। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि उनकी नई टीम भविष्य के गर्भ में है। इंतजार कीजिए।

 पार्टी के सभी 7 मोर्चों की संयुक्त बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जैसी ही समय सुविधा होगी बना लेंगे। बैठक को लेकर बताया कि लोकसभा चुनावों की दृष्टि से सभी मोर्चाों के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं को मंडल स्तर तक जनता के बीच मोदी की गारंटी को लेकर जाने का कार्यक्रम दिया गया है।

हमने बूथ स्तर तक मोदी,साय की योजनाएं जन जन तक ले जाएंगे। राहुल गांधी की यात्रा पर कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य गरीब का विकास नहीं राजनीति करना है । और भाजपा विकास की राजनीति करती है । देव ने कहा है भाजपा के घोषणा पत्र के सभी वादे समसबध्द तरीके से पूरे होंगे।  इस बैठक में सीएम विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, और पूर्व अध्यक्ष अरूण साव ने भी संबोधित किया।


अन्य पोस्ट