रायपुर
जूनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप शुरू, भिड़ेंगे 536 तलवारबाज
31-Dec-2023 9:25 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 31 दिसंबर। छत्तीसगढ़ फेंसिंग एसोसिएशन द्वारा 31वी जूनियर नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) आज से लाभांडी में शुरू हुई। जो 3 जनवरी तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में 26 राज्यों के 283 बालक एवं 253 बालिका अधिकारी सहित 800 शामिल हो रहे हैं । इनमें कई अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके खिलाडी शिरकत कर रहें है। पूरे स्पर्धा में 120 पदकों के लिए टीम एवं व्यक्तिगत मुकाबलों का रोमांच होगा। छत्तीसगढ़ फेंसिंग एसोसिएशन के सीनियर उपाध्यक्ष अजीत सिह पटेल और महासचिव बशीर खान ने बताया कि कल पहले दिन 31 दिसंबर को व्यक्तिगत मुकाबले खेले जायेंगे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे