रायपुर

रायपुर एडीएम का पद रिक्त, साहू की संविदावधि खत्म
31-Dec-2023 4:23 PM
रायपुर एडीएम का पद रिक्त, साहू की संविदावधि खत्म

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 दिसंबर।
रायपुर जिला प्रशासन एडीएम विहीन हो गया है । एन आर साहू की संविदा नियुक्ति 29 दिसंबर को खत्म हो गई। वर्ष21 में रिटायर हुए साहू दो वर्ष से संविदा नियुक्ति पर रहे हैं। संविदा अफसर कर्मियों को फील्ड की जिम्मेदारी न देने जीएडी के निर्देशों के बाद भी साहू को एडीएम जैसी अहम पद पर पदस्थ रखा गया था। जबकि जिला प्रशासन में वीरेंद्र पंचभाई  अपर कलेक्टर जैसे अफसर उपलब्ध रहे हैं। 29 को संविदावधि खत्म होने के बाद  फिलहाल किसी की नियुक्ति या पदभार नहीं दिया गया है । वहीं साहू तीसरे कार्यकाल के लिए जोर लगाए हुए हैं। साहू कांग्रेस के पूर्व विधायक धनेंद्र साहू के बहनोई हैं। इसी तरह से अपर कलेक्टर बीसी साहू की भी संविदावधि खत्म हो गई है। पूर्व मंत्री रमशीला साहू के नजदीकी रिश्तेदार साहू भी एक्सटेंशन के लिए प्रयासरत है।
 


अन्य पोस्ट