रायपुर

रात 12 बजे के बाद शराब बिकी तो प्रभारी अधिकारी निपटेंगे
31-Dec-2023 4:23 PM
रात 12 बजे के बाद शराब बिकी तो प्रभारी अधिकारी निपटेंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 31 दिसंबर। 
अगले 72 घंटों के दौरान राजधानी में नववर्ष के आयोजन पर पुलिस और आबकारी विभाग की पैनी नजर रहेगी। उपायुक्त आबकारी विभाग जिला रायपुर के आदेश अनुसार जिले के सभी होटल, बार, क्लब और रेस्टोरेंट सभी 12 बजे तक ही खुले रखने की अनुमति हेगी। उसके बाद खुले पाए जाने पर संचालकों के ऊपर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस आदेश को लेकर  किसी भी प्रकार की ढिलाई , अनियमितता पर इन  वृत के प्रभारी अधिकारी पर भी कड़ी कार्यवाही होगी।


अन्य पोस्ट