रायपुर
नेशनल वेटलिफ्टिंग में छत्तीसगढ़ को एक रजत और कांस्य
30-Dec-2023 4:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 दिसंबर। इटानगर अरुणाचल प्रदेश में चल रही वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ को मिला एक रजत और एक कांस्य पदक हासिल हुआ है ।जूनियर वर्ग में रायपुर के राजा भारती में 55किलोग्राम वर्ग में 100किलोग्राम स्नैच और 121 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क कुल 221 किलोग्राम वजन उठाकर रजत पदक पर कब्जा जमाया।इसी तरह 55 किलोग्राम के सीनियर वर्ग के इंटर स्टेट में रायपुर के विजय कुमार माहेश्वरी ने 102 किलोग्राम स्नैच 132 किलोग्राम क्लीन एंड जर्क कुल 234 किलोग्राम वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। और 38 वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के लिए भी क्वालीफाई किया।
ये दोनों खिलाड़ी जय सतनाम व्यायाम शाला में अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रुस्तम सारंग व अजयदीप सारंग के मार्गदर्शन में अपना नियमित अभ्यास करते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे