रायपुर

दुर्ग - राजहरा के बीच मालगाड़ी पटरी से उतरी
30-Dec-2023 3:31 PM
दुर्ग - राजहरा के बीच मालगाड़ी पटरी से उतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 दिसंबर।
शनिवार को सुूह 7:25  को  रायपुर रेल मंडल के  दुर्ग - दल्लीराजहरा सेक्शन के मध्य  दल्लीराजहरा के  साइडिंग में खाली मालगाड़ी के वगैन पटरी से उतर गए हैं। 

इस घटना में किसी भी तरह का जानमाल हानि नही हुआ है एवं न ही दुर्ग - दल्लीराजहरा सेक्शन की मुख्य लाइन पर यातायात प्रभावित  हुआ है। यह मालगाड़ी खाली वगैन कर दल्लीराजहरा माइंस जा रही थी। और प्लेसमैंट के दौरान मालगाड़ी  का एक डिब्बा पलट गया और दो डिब्बे पटरी से उतर गये । 
दुर्ग - दल्लीराजहरा सेक्शन में कोई भी यात्री गाड़ी प्रभावित नही हुई हैं यात्री गाडिय़ों का परिचालन हो रहा है।
 


अन्य पोस्ट