रायपुर

शराब बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा पुलिस की गिरफ्त में
28-Dec-2023 7:04 PM
शराब बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा पुलिस की गिरफ्त में

रायपुर, 28 दिसंबर। कबीर नबर इलाके में थैले में शराब रखकर बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे कोचिया दीपक गिरी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से  42 पौवा देशी शराब  को जब्त  कर अबकारी एक्ट का अपराध दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत सीता नगर के खाली प्लाट झाड़ी के पास एक व्यक्ति थैला में शराब रखा है तथा बिक्री करने की फिराक में है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर उक्त व्यक्ति की पतासाजी करते हुए चिन्हांकित कर व्यक्ति को पक?ा गया। पूछताछ करने पर अपना नाम दीपक कुमार गिरी निवासी हीरापुर राम जानकी मंदिर के पास थाना कबीर नगर रायपुर का रहने वाला बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें थैला की तलाशी लेने पर थैले में देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में दीपक कुमार गिरी से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी दीपक कुमार गिरी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 42 पौवा देशी शराब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।


अन्य पोस्ट