रायपुर

3 से कर्मचारी खेलेंगे प्रीमियर लीग
28-Dec-2023 7:02 PM
3 से कर्मचारी खेलेंगे प्रीमियर लीग

रायपुर, 28 दिसंबर। विभागाध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ एवं शासकीय कर्मचारी संघ के संयुक्त तत्वावधान में नवा रायपुर में नवा रायपुर प्रीमियर लीग का आयोजन 3 जनवरी से  राखी स्कूल के सामने स्थित मैदान में किया जा रहा है। इस आयोजन का शुभारंभ मंत्री टंक राम वर्मा करेंगे। स्थानीय विधायक गुरु खुशवंत साहेब कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विजय बघेल सांसद दुर्ग, इंद्र कुमार साहू, विधायक अभनपुर एवं नवीन मार्कण्डेय,पूर्व विधायक अतिथि होंगे।  टूर्नामेंट में क्रिकेट के अलावा बैडमिंटन, कैरम, वॉलीबॉल प्रतियोगिता  भी  होगी। इस भव्य आयोजन के लिए समितियों का गठन किया गया है। संतोष कुमार वर्मा को क्रिकेट, टाकेश ठाकुर को बैडमिंटन, जी.आर.परसे एवं रामप्रसाद भुसाल को वॉलीबॉल, इब्राहिम कुरैशी एवं  शैलेष शर्मा को कैरम प्रतियोगिता  के  प्रभारी नामांकित किया गया है।

एनपीएल के सफल संचालन के लिए एक कोर कमेटी में छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष कमल वर्मा,  संचालनालयीन शासकीय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामसागर कौशले, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा, जय साहू,भूपेंद्र पांडे, नंदलाल चौधरी, सुभाष श्रीवास, युगल वर्मा,भोला पटेल, आर. एन.पटेल को शामिल किया गया है।


अन्य पोस्ट