रायपुर

नशीली कोडिन सिरप के साथ नाबालिग सहित 2 गिरफ्तार
28-Dec-2023 3:22 PM
नशीली कोडिन सिरप के साथ नाबालिग सहित 2 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 दिसंबर।
थाना गु िढय़ारी क्षेत्रांतर्गत रेलवे प्लेट फार्म 6 कुंदरापारा के पास प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ दो को रंगे हाथ पकड़ा ।
 पुलिस के मुताबिक बुधवार को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट के नारकोटिक्स सेल  को सूचना मिली कि थाना गुढिय़ारी क्षेत्रांतर्गत रेल्वे प्लेट फार्म 6 कुंदरापारा के पास दो लोग जिनमें एक लडक़ी अपने पास बैग में प्रतिबंधित नशीली सिरप रखें है, और कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट गुढिय़ारी पुलिस की टीम ने बताए हुए हुलिए और स्थान से प्रतिबंधित नशीली सिरप के साथ रंगे  हाथ पकड़ा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राहुल साहू निवासी आमापारा आजाद चौक रायपुर का होना बताया  दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 174 शीशी प्रतिबंधित कोडिन सिरप कीमती लगभग 32,000/- रूपये जप्त कर अपराध क्रमांक 580/23 धारा 21(ख) नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई। 
 


अन्य पोस्ट