रायपुर

ऑपरेशन नार्कोस-डेढ़ करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ बरामद, सर्वाधिक गांजा
27-Dec-2023 7:23 PM
ऑपरेशन नार्कोस-डेढ़ करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ बरामद, सर्वाधिक गांजा

1248 किलोग्राम मादक पदार्थों के साथ 119 तस्कर गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 दिसम्बर। रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  ऑपरेशन नार्कोस अभियान चला रहा है। अब तक  1.56 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किया है ।  रेल के माध्यम से नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ यह अभियान जून-22 में प्रारंभ किया गया था । रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  ने इस अवैध व्यापार में शामिल ड्रग तस्करों को निशाना बनाने के लिये नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के समन्वय से देश भर में ट्रेनों व चिह्नित ब्लैक स्पॉट में जाँच की जा रही  है। आरपीएफ   अभी तक  1.56 करोड़  रुपये के लगभग 1248 किलोग्राम विभिन्न नशीले पदार्थों के उत्पादों को बरामद किया गया  है। रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे अभी तक  अपने कार्याधिकार क्षेत्र के भीतर एनडीपीएस ले जाने वाले  119 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों और सामानों के परिवहन में अग्रणी भूमिका निभाता है । इसके व्यापक नेटवर्क के कारण अपराधियों द्वारा अक्सर लंबी दूरी की ट्रेनों का उपयोग एनडीपीएस को आम यात्रियों के रूप में ड्रग कैरियर्स को छिपाने के लिए विभिन्न राज्यों में तस्करी के लिए किया जाता है ।     रेलवे सुरक्षा बल को अप्रैल 2019 से एनडीपीएस अधिनियम के तहत तलाशी, जब्ती और गिरफ्तारी करने का अधिकार दिया गया है।


अन्य पोस्ट