रायपुर

भाजपा ओबीसी मोर्चा बस्तर दौरे पर
27-Dec-2023 7:17 PM
भाजपा ओबीसी मोर्चा बस्तर दौरे पर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 27 दिसम्बर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भरत वर्मा ने  प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए छत्तीसगढ़ के पांच संभागों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की गई। रायपुर संभाग के लिए प्रदेश महामंत्री राकेश चंद्राकर को प्रभारी  सह प्रभारी के रूप में अशोक और देवदत्त साहू बनाए गए। दुर्ग संभाग के लिए उपाध्यक्ष खिलावन साहू को प्रभारी  होरीलाल सिन्हा को सह प्रभारी नियुक्त किया है।

बिलासपुर संभाग के लिए प्रदेश महामंत्री डॉक्टर खिलावन साहू को प्रभारी, प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता मानिकपुरी सह प्रभारी नियुक्त की गई। बस्तर संभाग के लिए प्रदेश मंत्री निर्देश दीवान को प्रभारी,भूपेंद्र चंद्राकर को सह प्रभारी बनाया गया। इसी तरह सरगुजा पर संभाग के लिए मनोज गुप्ता को प्रभारी,उपेंद्र गुप्ता को सह प्रभारी नियुक्त किया गया। सभी संभाग प्रभारी व सह प्रभारी आने वाले दिनों में पूरे संभागों में बैठक आयोजित कर राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा  25 जनवरी तक आयोजित कार्यक्रम विकसित भारत संकल्प यात्रा, विश्वकर्मा योजना, तथा 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी के जन्मदिवस पर आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देकर मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्येक कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्देशित करना है।

भरत वर्मा ने बताया कि मोर्चा सबसे पहले 26-29 दिसंबर तक बस्तर संभाग में प्रवास कार्यक्रम आयोजित कर रही है।  बैठक में राकेश चंद्राकार, खिलावन साहू, निर्देश दीवान, देवदत्त साहू, भगवान यादव, छगन साहू, श्रवण यदु, नरेंद्र निर्मलकर, रमेश सोनवानी सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थें।


अन्य पोस्ट