रायपुर
कर्मचारियों के धरने के बाद डीडी सिंह को हटाने उइके ने सीएम को लिखी चिट्ठी
27-Dec-2023 4:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 27 दिसंबर। पूर्व पाली-तानाखार विधायक रामदयाल उइके ने जीएरी में संविदा में कार्यरत आईएएस अधिकारी डीडी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल खोला है. उइके ने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर अधिकारी को एक्सटेंशन न देते हुए संविदा नियुक्ति को निरस्त करने कहा है।
उइके ने सीएम साय को लिखे पत्र में सिंह को कांग्रेसी मानसिकता का अधिकारी बताया. उन्होंने कहा कि कटघोरा से कांग्रेस की टिकट के अलावा पाली तानाखार में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया, जिससे भाजपा को नुकसान उठाना पड़ा। इससे पहले 6 दिसंबर को डीडी सिंह के अधीनस्थ साप्रवि के कर्मचारी भी उन्हें हटाने की मांग को लेकर उनके कक्ष के सामने धरने पर बैठ चुके हैं । बताया जा रहा है कि डीडी सिंह जशपुर में कलेक्टर रह चुके हैं।
ऐसे में उनके संविदावधि बढऩे को लेकर चर्चाएं हो रहीं है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे