रायपुर
नव वर्ष पर हुड़दंग, नशे में वाहन चलाने वालों पर होगी कार्यवाही
26-Dec-2023 7:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 दिसंबर। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने नव वर्ष के अवसर पर होने वाले आयोजनों तथा 31 दिसम्बर की शाम को शहर की कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि आयोजनों से आम नागरिकों को किसी भी प्रकार का तकलीफ सामना ना करना पड़े, इसका आयोजक ध्यान रखा जाए।। नव वर्ष पर आयोजन रात्रि सवा 12 बजे की समयावधि के भीतर किया जाए। उन्होंने हुड़दंग करने वाले तत्वों पर नजर रखने त्वरित एवं कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने कहा कि पुलिस शहर के चिन्हित इलाके जैसे तेलीबांधा, वीआईपी रोड, नया रायपुर इत्यादि स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करें और निरंतर गश्त करें। चौक चौराहों पर जमावड़ा लगाने वाले, कड़ी कार्यवाही करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे