रायपुर
पीएससी के अभ्यार्थी सीएम से मिले
25-Dec-2023 4:06 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 दिसंबर। सीजीपीएससी के अभ्यर्थियों ने सोमवार को सीएम विष्णुदेव साय से पहुना में मुलाकात की। इनमें 2022 में हुई परीक्षा, और 2023 के लिए आवेदन करने वाले लोग भी शामिल थे। इन अभ्यर्थियों ने सीएम से पीएससी की परीक्षा नियंत्रक को हटाने की उनका कहना था कि पीएससी में लंबे समय से जमे अधिकारी-कर्मचारियों को हटाए जाने पर निष्पक्षता बनी रहेगी। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक के साथ पीएससी सचिव पर भी गड़बड़ी का आरोप लगाया। सीएम ने उन्हें उचित जांच का भरोसा दिलाया। बता दें कि भाजपा ने पीएससी 22 की जांच सक्षम समिति से कराने की घोषणा अपने संकल्प पत्र में की । वहीं पार्टी के विधायक इस मामले की सीबीआई से जांच कराने सीएम से आग्रह कर चुके हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे