रायपुर

पदभार संभालने के बाद सीएम-डिप्टी सीएम द्वय की राष्ट्रपति-पीएम संग चर्चा
24-Dec-2023 4:50 PM
पदभार संभालने के बाद सीएम-डिप्टी  सीएम द्वय की राष्ट्रपति-पीएम संग चर्चा

उपराष्ट्रपति और केन्द्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 दिसंबर। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पदभार संभालने के बाद पहली बार दिल्ली गए, और वहां सीएम विष्णुदेव साय के साथ राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा केन्द्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी सीएम ने उन्हें सरकार की प्राथमिकताओं से अवगत कराया। 

सीएम साय, अपने दोनों डिप्टी सीएम अरूण साव व विजय शर्मा के साथ राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। वो पीएम नरेन्द्र मोदी से मिले, और करीब आधे घंटे की चर्चा में मोदी की गारंटी को पूरा करने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी दी। 

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने दोनों के साथ उपराष्ट्रपति जगदीश धनगड़, और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से भी मिलने गए। उनकी मुलाकात राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी हुई। इसमें पार्टी की गतिविधियों की जानकारी दी। वो रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से भी मिले।  केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात में राज्य की लंबित परियोजनाओं पर भी चर्चा की। 


अन्य पोस्ट