रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 दिसंबर। अक्षरधाम बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के संत एवं समाजसेवक डॉ. ज्ञानवत्सल स्वामी का रविवार सुबह रायपुर आगमन हुआ । एयरपोर्ट में प्रीतेश गांधी प्रदेश अध्यक्ष सर्व गुजराती समाज छत्तीसगढ़ और पाटीदार समाज के युवा साथियों के साथ अंगवस्त्रम् भेंटकर स्नेहिल स्वागत कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी जी गुजराती समाज के विभिन्न घटकों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्वामी जी ने इस अवसर पर प्रीतेश गांधी को आत्मीयता के साथ शुभाशीष प्रदान किया। इस अवसर पर निकुंज कांचा, पाटीदार युवा मंडल रायपुर उपाध्यक्ष कांति पटेल , महामंत्री भरत पटेल , मंत्री प्रवीण पटेल , हर्षद पटेल, पंकज पटेल ,किरण पटेल ,नितिन पटेल, गुजराती स्कूल सह सचिव दिनेश पटेल,भाजपा जिला अध्यक्ष जयंती पटेल , पूर्व कोरबा जिला महामंत्री नवीन पटेल, नितिन डॉलकिया , बँटी पटेल , मुकेश पटेल , श्रीमती भावना टाक, प्रकाश पटेल , बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे ।
गांधी ने कहा स्वामी जी अपना सपूर्ण जीवन मानव समाज को समर्पित कर पथ प्रदर्शन कर रहे है। प्रीतेश गांधी ने आगे कहा कि आदरणीय डॉ. ज्ञानवत्सल स्वामी लाइफ एवं एमिनेंट स्पीकर है, जो अपने विचारों से लाखों लोगों की जिंदगी में परिवर्तन लाने वाले संत है। जिन्होंने 20 से ज्यादा देशों में अलग-अलग विषयों पर अपने आध्यात्मिक, समाजसेवी एवं मोटिवेशनल स्पीच से हिंदू आदर्श को बढ़ावा देते हुए समाज, परिवार, जीवन में सुधार जैसे विषयों पर लाखों लोगों के जीवन में सुधार एवं परिवर्तन लाया है।