रायपुर
खरगे से मिल आभार जताया महंत ने
24-Dec-2023 10:05 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 24 दिसंबर। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष की नव जिम्मेदारी उपरान्त भेंट कर आभार व्यक्त किया।
डॉ. महंत ने मुलाक़ात के दौरान छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा और प्रदेश में सभी को साथ लेकर कांग्रेस के बेहतर भविष्य और मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने का भरोसा दिलाया है।
महंत ने पायलट को दी बधाई..
उन्होंने अपने सोशल मिडिया पर लिखा.. कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त होने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ।
निवर्तमान छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजाजी को उत्तराखण्ड का प्रभारी नियुक्त होने पर बहुत बधाई, प्रदेश में आपकी सेवाओं के लिए धन्यवाद, आभार।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे