रायपुर

गणित मेला का आयोजन
23-Dec-2023 9:03 PM
गणित मेला का आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 23 दिसंबर। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर में गणित मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  डी. एल. यादव  प्राचार्य, साहू सदन, विद्यालय बेंद्री, अध्यक्षता  नीलकमल साहू  प्रभारी प्राचार्य, (शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दर्रा, विशेष अतिथि  प्रदीप शर्मा  व्यवस्थापक ज्ञान भारती शिक्षण समिति, विशेष अतिथि  चेतना गुप्ता उपाध्यक्ष, विद्यालय के प्राचार्य रूपचंद साहू और भुवनलाल निषाद द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। भैया बहनों द्वारा गणित से संबंधित जीवन परिचय, कविता, कहानी, पहेलियां रंगोली, पोस्ट, मॉडलप्रश्न, उल्टी गिनती, सीधी गिनती, मापन, प्रश्नमंच व पहाड़ा आदि प्रस्तुत किया गया। हेमलता सिन्हा दीदी द्वारा श्रीनिवास रामानुजन के बारे में संपूर्ण जीवन वृतांत की जानकारी दी । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे साहू सर  द्वारा उद्बोधन में कहा गया की गणित हमारे जीवन का मुख्य आधार है गणित के बगैर हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। और हमारे भैया बहनों के लिए एक विशेष घोषणा किया गया कि जो भी भैया बहन बोर्ड कक्षा में 85 फीसदी और विशेष रूप से गणित विषय में 95 नंबर लायेंगे उनके लिए चांदी का सिक्का जीवन पर्यंत उनके हमारे विद्यालय के भैया बहनों को द्वारा दिया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन में गणित के सूत्रों का वर्णन करते हुए क्रम विनिमय जैसे सूत्रों का उदाहरण सहित विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। अंत में विद्यालय के प्राचार्य  रूपचंद साहू  द्वारा इस कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया गया, सभी आचार्यगणों का सहयोग सराहनीय रहा। उक्त जानकारी  किरण साहू द्वारा दी गई।


अन्य पोस्ट