रायपुर

सेन समाज की संभागीय बैठक शनिवार को
22-Dec-2023 8:01 PM
 सेन समाज की संभागीय बैठक शनिवार को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 दिसंबर। छत्तीसगढ़ सर्वसेन समाज  रायपुर संभाग की तत्वाधान में मायाराम सुरजन भवन, रजबंधा मैदान, में बैठक कल शनिवार को आहूत की गई है। जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष के प्रथम रायपुर आगमन पर उनका स्वागत एवं समाज के दानवीरो,कर्मवीरों का सम्मान तथा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार के विषय में चर्चा होगी। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित प्रांत अध्यक्ष श्री पुनीत राम सेन, महासचिव रूद्र सेन,सचिव भुवन लाल कौशिक, उपाध्यक्ष आशुतोष श्रीवास, कोषाध्यक्ष किशन सेन ,पूर्व प्रांतीय कार्यकारिणी अध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास के साथ रायपुर जिला अध्यक्ष डॉ मनोज ठाकुर, धनसिंह सेन धमतरी जिला अध्यक्ष, नरेंद्र सेन गरियाबंद जिला अध्यक्ष प्रदेश के नेता आएंगे।

बैठक में संभागीय पदाधिकारी के साथ-साथ  कर्मचारी प्रकोष्ठ, व्यापारी प्रकोष्ठ, विधि प्रकोष्ठ ,चिकित्सा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ ,मीडिया प्रकोष्ठ, सेलुन संघ के साथ युवा प्रकोष्ठ का गठन होगा। साथ  प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार  समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 21 वरिष्ठ जनों का सम्मान किया जाएगा।


अन्य पोस्ट