रायपुर

चूना लाइन के बाहर लगाई दूकान और ठेले, तो होगी जब्ती
22-Dec-2023 7:57 PM
चूना लाइन के बाहर लगाई दूकान और ठेले, तो होगी जब्ती

निगम ने 18 सडक़ों को खींची लाइन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 दिसंबर। नगर निगम की सडक़ पर यातायात बाधित करने वाले ठेलों  और अवैध दुकानों को हटाने की कार्यवाही जारी है।साथ ही वहां दोबारा कब्जा ना हो जाये इसे सुरक्षित रखने के निर्देश दिये गये है।

अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय ने बताया कि व्यस्ततम बाजार एवं मार्गो पर जहां बाजार एवं व्यवसायिक गतिविधियों के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है। ऐसे 18 स्थानों पर चूना मार्किंग की गई है। जिसके बाहर किसी प्रकार का सामान रखने या अवैध रूप से पार्किंग पर  सामान या वाहन को यातायात पुलिस एवं निगम द्वारा जप्ती की जायेगी। अभी तक अवैध रूप से संचालित दुकानों एवं सडक़ों पर यातायात बाधित करने वाले ठेलो को हटाते हुए लगभग 2 लाख 80 हजार वर्गफीट सडक़ और जमीन को कब्जा मुक्त किया जा चुका है। साथ ही समस्त जोन कमिश्नरों को इन कब्जा मुक्त क्षेत्र में दोबारा कब्जा ना हो इसके लिए लगातार कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये गये है।

 

 


अन्य पोस्ट