रायपुर
8 सूत्रीय मांगों को लेकर सेल्स प्रमोशन कर्मियों का एक दिवसीय हड़ताल
21-Dec-2023 7:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 दिसंबर। फेडरेशन आफ मेडिकल एण्ड सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव्य एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के बैनरतले राजधानी सहित देशभर के दवा प्रतिनिधियों ने केन्द्र और राज्य सरकार सहित नियोक्ताओं से 8 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। इसमें शहर के दो हजार से अधिक दवा व्यवसायी शामिल हुए।
फेडरेशन ने मांग की है कि एसईपी एक्ट 1976 बचाना व सुरक्षित रखना है। वैधानिक कार्य नियमावली बनाना, दवाओं की कीमतों को कम किया जाय एवं मेडिकल दवाओं में जीएसटी को शून्य किया जाए। नियोक्ताओं द्वारा अनैतिक विक्रय दबाव बंद कर निर्वाध कार्य अस्पतालों में सुनिश्चित किया जाए। ऑनलाईन ट्रेकिंग से निगरानी बंद करे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे