रायपुर
शराब तस्करों पर कड़ी कार्रवाई दिसंबर माह में 270 प्रकरण
21-Dec-2023 4:13 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
275 की गिरफ्तारी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 दिसंबर। अवैध शराब की तस्करी को रोकने शराब का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ रेड कार्रवाई कर दिसंबर माह में रायपुर पुलिस ने अवैध शराब 270 प्रकरणों में 275 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 247.640 लीटर शराब कीमती 61,910 रूपए जप्त कर आबकारी एक्ट की कार्रवाई की गई।
एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर थाना पुलिस ने शहर में हो रहे शराब के अवैध कारोबार पर नकेल कसने का काम किया है। ग्रामिध और शहरी इलाकों में शराब तस्करी करने और ब्लैक में बेचने वालों की पतासाजी कर लगभग 270 प्रकरणों में 275 आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की कार्रवाई की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे