रायपुर

लोकल गिरोह सक्रिय, पुलिस से बचने चोरी के वाहन कबाड़ में बेच रहे
20-Dec-2023 8:19 PM
लोकल गिरोह सक्रिय, पुलिस से बचने चोरी के वाहन कबाड़ में बेच रहे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 दिसंबर। राजधानी में सक्रिय चोर गिरोह के आए दिन  दोपहिया और चार पहिया वाहन चोरी ले जाते हैं। पुलिस अधिकांश मामलों की एफआइआर ही दर्ज नहीं करती है। सूत्रों के मुताबिक ये काम बाहरी नहीं, बल्कि लोकल चोरों का है। नशे के आदी ये चोर दोपहिया चुराने के बाद इन वाहनों को कल पूर्जे निकाल कर काबाडिय़ों को कम दाम में बेच देते हैं।

ये चोर इतने शातिर हैं कि पुलिस से  बचने बाइक चोरी कर दूसरे जिलों में ले जाकर कबाडिय़ों को बेंच देते है। कबाड़ी भी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए इन दोपहिया वाहनों को रातों-रात पुर्जे अलग कर आटोपार्टस की दुकानों और बांकी बचा हिस्सा स्क्रैब कर देते हैं। एैसा कर वे पुलिस की पकड़ में नहीं।

पुलिस की तफ्तीश में यह जानकारी सामने आई है कि दोपहिया वाहन चोरी करने वाले शहर में कई चोर सक्रिय हैं। इनमें कुछ नाबालिगों का गिरोह भी शामिल है। वाहन चोरी के कई मामलों में यह देखा गया है कि दोपहिया पुराना होने के कारण पीडि़त चोरी की रिपोर्ट लिखाने से बचता है, क्योंकि उसे कई बार थाने के चक्कर काटने पड़ते हैं। पुलिसकर्मी भी वाहन चोरी होने पर उसे तत्काल तलाश नहीं करते।

पुलिस ने पहले भी अभियान चला कर कबाडिय़ों के यार्ड में छापामारी कर 20 लाख से ज्यादा का कबाड़ बरामद किया था। सारा कबाड़ चोरी का माल था। कई वाहनों को काटकर दूसरे प्लांट को बेचने की तैयारी थी। इनमें दोपहिया, चारपहिया वाहनों के कलपुर्जे, कारों के इंजन, स्पंज आयरन के टुकड़े, आदि शामिल थे।

मौदहापारा इलाके में बाइक चोरी की घटना

मेकाहारा परिसर से सप्ताह भर पहले एक बाईक चोरी हो गई। अस्पताल में आए शख्स ने अपनी बाइक को परिसर में खड़ी कर अस्पताल गया हुआ था। कुछ देर बाद वापस आने पर देखा तो बाइक वहां नहीं था। अज्ञात चोर बाइक का ताला तोड़ उसे चुरा ले गया। रिको पलौद निवासी कमलेश ने इसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई थी। पिछले दिनों भी लालगंगा शॉपिंग माल के सामने स्कूटी चोरी हुई पुलिस ने रिपार्ट सप्ताह भर बाद दर्ज किया था।


अन्य पोस्ट