रायपुर

पिछली सरकार के अप्रारंभ निर्माण कार्यों, खरीदी पर रोक
20-Dec-2023 8:19 PM
पिछली सरकार के अप्रारंभ निर्माण कार्यों, खरीदी पर रोक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 दिसंबर। बारह हजार करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट पेश होने  के बाद राज्य सरकार ने अप्रारंभ कार्यों और खरीदी पर रोक लगा दी है ।

हालांकि यह परंपरा रही है कि वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में सरकार अपने खर्चो में कसावट करती है ।  नई सरकार ने भी यह आदेश जारी किया है ।

संचालक बजट शारदा वर्मा ने आज सभी एसीएस, पीएस ,सचिव, विशेष सचिव स्वतंत्र प्रभार को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि शासकीय व्यय में मितव्ययिता बरतने  राज्य बजट से वित्त पोषित सभी अप्रारंभ निर्माण कार्यों को वित्त विभाग की पुन: सहमति के उपरांत ही प्रारंभ किया जाए। विभागीय गतिविधियों के संचालन हेतु अत्यावश्क सामग्री को छोडक़र शेष सामग्री का क्रय पर रोक लगा दी गई है।केन्द्र पोषित /प्रायोजित योजनाओं एवं विशेष केन्द्रीय सहायता पोषित परियोजनाओं संबंधी व्ययों पर उक्त निर्देश लागू नहीं होंगे।यह आदेश सभी सार्वजनिक उपक्रम / निगम / मंडल/आयोग/प्राधिकरण/ स्वायतशासी संस्थाओं के ऐसे अप्रारंभ निर्माण कार्य जो राज्य वित्त कोष एवं राज्य निधि से पोषित है उन पर भी लागू होगा।

एक योजना का नाम बदला

राज्य सरकार ने योजना का नाम बदला है, पहले योजना का नाम राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना था साय सरकार ने इस योजना का नाम बदल कर दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना कर दिया है।


अन्य पोस्ट