रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 दिसंबर। पहले केरल में मौत फिर सीमावर्ती तेलंगाना और कुछ अन्य राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट के संक्रमण में बढ़ोतरी के बीच छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट पर है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर अपने अपने जिलों में जांच बढ़ाने को कहा गया है।
नए साल और त्योहार को देखते हुए कोविड संक्रमण को रोकने के लिए तमाम जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता की जांच की जाए।कोरोना संबंधी मामलों से निपटने के लिए मॉक ड्रिल की जाए। सभी उपकरणों की जांच की जाए।
हर जिले में कोविड की पर्याप्त संख्या में जांच की जाए। कम से कम 100 टेस्ट हर दिन होनी चाहिए। हो सके तो सभीआरटी-पीसीआर विधि से की जाए। कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर इसके जीनोम सीक्वेंसिंग जांच के लिए सैंपल रायपुर एम्स भेजे जाएं। जिससे नए वैरिएंट की पहचान की जा सके।