रायपुर
अटल जी की कविता पाठ सहित विविध कार्यक्रम होंगे
अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय नोडल अधिकारी होंगे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 दिसंबर। 25 दिसम्बर सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। नगरीय निकाय में पूर्व से निर्मित अटल स्तंभ की साफ-सफाई आवश्यक मरम्मत आदि कराई जाएगी। 25 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इसमें किये जाने सुशासन दिवस अवसर पर अटलजी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन पश्चात् उपस्थित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों एवं आमजनता द्वारा किया जाएगा। इसके बाद अटल जी की कविता पाठ, अटल विचार संगोष्ठी, निबंध स्पर्धा आदि का आयोजन किये जाने, विशेषत: नगर निगम में अटल जी की कविता पाठ का कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
राजधानी में होने वाले कार्यक्रमों के लिए निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय को नोडल अधिकारी, नगर निवेषक निषीकांत वर्मा को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं समस्त जोन कमिश्नरों को सुशासन दिवस आयोजन हेतु आवश्यकता के अनुसार मंच, माईक, टेबल, कुर्सी, बुके, गुलदस्ता, माला आदि एवं अन्य व्यवस्थाओं, गणमान्य व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का कार्य, अपने-अपने क्षेत्राधिकार के वार्डो में कार्यक्रम आयोजित करने विशेष सफाई अभियान चलाने, विचार गोष्ठी, निबंध स्पर्धा कविता पाठ आदि का आयोजन करने, उपायुक्त स्वास्थ्य ए.के. हालदार को सम्पूर्ण नगर में विशेष स्वच्छता अभियान आगामी एक सप्ताह तक करने से संबंधित प्रशासनिक कार्य दायित्व सौपा है।