रायपुर
मोबाइल एप पर ऑनलाइन केवॉयसी करने का दिया झासा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 दिसंबर। राजधानी में एक महिला से ऑनलाइन ठगी हो गई। अज्ञात मोबाइल धारक ने लोन दिलाने के बहाने महिला से 5 बार में 25 लाख 77 हजार रूपए की ठग लिए। टिकरापारा थाना का मामला।
मिली जानकारी के मुताबिक मानसपुर कालोनी,संतोषी नगर निवासी सुदिप्ता धारा ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 से 18 अक्टूबर के बीच अज्ञात मोबाइल धारक ने लोन दिलाने का झासा देकर ऑनलाइन माध्यम से 25 लाख 77 हजार की ठगी की। सुदिप्ता ने पुलिस को बताया कि 9 अक्टूबर को उसके मोबाइल पर मेसेज लिंक आया जिसके बाद आरोपी ने अपने झासे में लेकर लोन का ऑफर दिया। इसके बाद मोबाइल नम्बर 8981136219 से उसके नम्बर पर फोन आया। जिसमें आरोपी ने अपना नाम अभिषेक मंडल बताया और खुद को डोमेंजोन फाइनेंश का प्रतिनिधि कह कर लिंक भेज कर लोन के लिए ऑनलाईन केवायसी करने की बात कही। जिसके बाद सुछिप्ता ने दिए गए लिंक पर क्लिक कर एप डाउॅनलोड कर बताए गए जानकारी एप में अपलोड कर दी। जिसके बाद आरोपी मोबाइल धारक ने बहाना बनाकर 5 बार में उसके खाता से 25 लाख 77 हजार रूपए को धोखे से निकाल लिए। इसके बाद न लोन के लिए कोई मेसेज आया और न ही कोई कॉल, जिसके बाद सुदिप्ता ने ठगी होने की शक में टिकरापारा थाना जाकर मोबाइल धारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 420 का अपराध दर्ज कर बताए गए मोबाइल नम्बर और एप की जांच पड़ताल कर अज्ञात आरोपी की तलाश की जा रही है।