रायपुर

पीएम आवास के लिए 3799 करोड़, धान बोनस के लिए 38 सौ करोड़ प्रावधान
20-Dec-2023 4:21 PM
पीएम आवास के लिए 3799 करोड़, धान बोनस के लिए 38 सौ करोड़ प्रावधान

महतारी वंदन योजना के लिए 12 सौ करोड़ दिए

हेलीकॉप्टर के किराए के लिए 25 करोड़ का प्रावधान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 दिसंबर। 
साय सरकार ने अपने  प्रमुख चुनावी वादों यानी मोदी की गारंटी को 25 दिसंबर से शुरू करने की तैयारी कर दी है । सीएम विष्णु देव साय ने आज विधानसभा में बारह हजार करोड़ से अधिक का  अनुपूरक बजट पेश किया।यह  गुरूवार को चर्चा के बाद पारित होगा।

यह द्वितीय अनुपूरक बजट 12 हजार 992 करोड़ 70 लाख 98 हजार 800 रुपये का हैं। जानकारी के मुताबिक़ इस बजट में सरकार ने पीएम आवास के लिए 3799 करोड़ रुपए, दे वर्ष के बकाया  धान  बोनस के लिए 3800 करोड़ और अपनी महत्वकांक्षी महतारी वंदन योजना के लिए प्रथम चरण में 1200 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

गौरतलब है कि इस चुनाव में प्रदेश मतदाताओं का स्पष्ट रुझान भाजपा और उनकी घोषणाओं की तरफ नजर आया था। महिलाओं के इस झुकाव की वजह मोदी की गारंटी के तहत भाजपा की ओर से किया गया ‘महतारी वंदन योजना’को माना जा रहा है। इस योजना में सभी विवाहित महिलाओं को सालाना 12 हजार देने का वादा किया है ।

इनके अलावा छत्तीसगढ़ भवन/सदन को लिए 25 नए पद, सुप्रीम कोर्ट/हाईकोर्ट में राज्य सरकार के केस लडऩे वाले वकीलों की फीस भुगतान के लिए पांच करोड़, कोर्ट के फैसलों के हिंदी अनुवाद के लिए 60 लाख, हाईकोर्ट के सीजे एर अन्य जजों को लिए 18वाहन खरीदने 5.50करोड़, बिजली कंपनी के कर्ज की ब्याज अदाएगी से लिए 54 करोड़ रूपए, और विमान- हेलिकॉप्टर का किराया भुगतान के लिए 25करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है ।

इस दूसरे अनुपूरक बजट के साथ राज्य का वित्तीय वर्ष का 2023-24 का बजट डेढ़ लाख करोड़ के करीब पहुंच गया है। चालू वित्तीय वर्ष का मूल बजट 01 लाख 21 हजार 500 करोड़ रुपये का था। 6031 करोड़ 75 लाख 2 हजार 977 करोड़ के पहले अनुपूरक बजट के बाद यह बढक़र 1 लाख 27 हजार 532 करोड़ रुपये पहुंच गया।

कुछ और प्रमुख प्रावधान

  • सुखद सहारा योजना 43 करोड़ 98 लाख
  • नवा रायपुर विकास 3 करोड़ 96 लाख
  • जल जीवन मिशन 123 करोड़
  • मंत्रियों के पेट्रोल व्यय के लिए 2 करोड़
  • विमानन संचालनालय 2 करोड़ 50 लाख
  • चिडिय़ा घरों का विकास 60 लाख
  • सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 25 करोड़
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन 25 करोड़ 52 लाख
  • कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का मानदेय 40 करोड़ 31 लाख
  • मुख्यमंत्री सुगम महाविद्यालय योजना 50 लाख
  • महतारी वंदन योजना 120 करोड़
  • मितानीन कल्याण योजना 90 करोड़
  • पीएम आवास योजना 379 करोड़ 90 लाख
  • शिक्षित बेरोजारों को भत्ता योजना 25 करोड़

अन्य पोस्ट