रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 20 दिसंबर। घासीदास जयंती पर अभनपुर बस्ती में गुरु घासीदास बाबा की जयंती मनाई गई साथ मंडई मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक धनेंद्र साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।
पूर्व विधायक धनेंद्र साहू ने गुरु घासीदास बाबा की पूजा अर्चना की और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु घासीदास बाबा एक महान संत थे। उन्होंने एक नारा दिया था मनखे,मनखे एक समान। उन्होंने छुआछूत की भावना को दूर किया था। सत्य, अहिंसा, करुणा और दया के अलावा इंसानों में कोई भेद नहीं होने को लेकर गुरु घासीदास सदैव मानव जाति के लिए सक्रिय रहे इसलिए उन्होंने सामाजिक सद्भाव की भावना लेकर सतनाम धर्म की स्थापना की।
हम सबको बाबा की मार्ग पर बताए हुए रास्ते पर चलना है, जिससे हमारा समाज का उत्थान होगा। इस अवसर पर पार्षद उत्रसेन गहिरवारे, बलविंदर गांधी, उपजीत सचदेवा, नाम दास गिलहरे, डोमेन्द्र साहू, रजत गायकवाड, मनोज टंडन, मनी सेन गहिरवारे, आदि लोगों उपस्थित थे।