रायपुर
मुख्य मार्ग पर मलमा गिराने पर निगम ने लगाया 15 हजार का जुर्माना
18-Dec-2023 6:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 दिसंबर। निगम में प्राप्त जनशिकायत पर जोन 2-जोन कमिश्नर डॉक्टर आर. के. डोंगरे के निर्देश पर बिलासपुर मुख्य मार्ग फाफाडीह में बड़ी मात्रा में मलमा गिराए जाने पर नगर निगम जोन 2 के सहायक जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया ने स्थल पर भविष्य के लिये कड़ी चेतावनी देते हुए सम्बंधित व्यक्ति जयराम दास रोहरा पर तत्काल 10000 रूपये का जुर्माना किया एवं प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान किया गया।
इसी तरह से जोन-1 कमिश्नर एनआर चंद्राकर के निर्देश पर खमतराई-भनपुरी मार्ग पर कल्याण हास्पिटल के पास जयराम दास रोहरा पर भी 5 हजार का जुर्माना किया। इनके द्वारा भी मुख्य मार्ग पर बड़ी मात्रा में मिट्टी गिराकर रोड को आम नागरिकों के लिए खतरनाक किया गया था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे