रायपुर

पूर्व विधायक साहू ने भी कांग्रेस छोड़ा
18-Dec-2023 4:11 PM
पूर्व विधायक साहू ने भी कांग्रेस छोड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 दिसंबर। कांग्रेस के पूर्व विधायक मोहित राम केरकेट्टा , महंत रामसुंदर दास के बाद एक और पूर्व  विधायक चुन्नी लाल साहू  ने इस्तीफा दे दिया है । वह अकलतरा से विधायक थे । उनकी भी टिकट काटी गई थी। पीसीसी चीफ दीपक बैज को इस्तीफा भेज दिया है । इसे चुनावों में  हार के बाद एक खेमे विशेष की दबाव की राजनीति भी कहा जा रहा है । प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में पार्टी ने साहू को मस्तूरी,कोटा ,जांजगीर और  रायगढ़ लोकसभा का प्रभार दिया गया था। विस में नतीजे कांग्रेस के पक्ष में रहे लेकिन पार्टी पूरे प्रदेश में हारी।

इस हार से व्यथित होकर इस्तीफा देने का कारण बताया है। साहू ने अपने इस्तीफे की कापी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े,महासचिव केसी. वेणुगोपाल, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश संगठन प्रभारी कु.सैलजा को भी भेजा है। पार्टी के भीतर यह भी चर्चा है कि जिनको चुनाव में कोई जिम्मेदारी नहीं थी वह अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस्तीफा दे रहे हैं। और जिलाध्यक्ष जिनको जिम्मेदारियां दी गई थी वे सभी  इस्तीफा से बच रहे हैं।


अन्य पोस्ट