रायपुर

4 दिन में कट्टे कारतूस के साथ कई मामलों में 132 गिरफ्तार
17-Dec-2023 7:10 PM
4 दिन में कट्टे कारतूस के साथ कई मामलों में 132 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 दिसंबर। बीते 4 दिवस में रायपुर के अलग - अलग थाना पुलिस ने कई मामलों में 132 आरोपियों को गिरफ्तार किया । इनमें सट्टे के 15 प्रकरणों में 18 सटोरियों को पकड़ 29,660/- रूपए, आबकारी एक्ट के 61 प्रकरणों में 62 आरोपियों के विरूद्ध, आर्म्स एक्ट में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1 कट्टा, 2  जिंदा कारतूस एवं 5 नग चाकू तथा नारकोटिक्स एक्ट के 5 प्रकरणों में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 किलो 232 ग्राम गांजा, 15 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) एवं नगदी रकम 75,680/- रूपये जप्त  किया। इस तरह से कुल 132 आरोपियों के विरूद्ध प्रतिबंधित धाराओं के  कार्यवाही की गयी। 

उधर खरोरा, विधानसभा एवं धरसींवा थाना  क्षेत्रों में लगातार शराब की  अवैध बिक्री की सूचनाएं प्राप्त हो रही थी द्य इस पर पिछले 15 दिनों में कार्यवाही करते हुए थाना विधानसभा में  6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 16 लीटर शराब, थाना धरसींवा में  17 आरोपियों को गिरफ्तार कर 36 लीटर शराब तथा थाना खरोरा में 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर 54 लीटर शराब जप्त कर किया गया।आरंग पुलिस ने  महासमुन्द तिराहा पास दो बाइक सवारों को पकड़ा।  पूछताछ में दोनों  ने अपना नाम  संतोष यादव एवं युवराज रात्रे  बताया। उनके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में देशी शराब की बोतलें थी। जो रायपुर लेकर आ रहे थे। और  दोनो किसी प्रकार का कोई दस्तावेज  नहीं था।पुलिस ने दोनों  को गिरफ्तार कर 96 पौवा देशी शराब कीमत  10,560/- रूपए और  वाहन* जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध  किया गया।


अन्य पोस्ट