रायपुर

विप्र ट्रॉफी क्रिकेट: बिलासपुर और दुर्ग की शानदार जीत
17-Dec-2023 7:09 PM
विप्र ट्रॉफी  क्रिकेट: बिलासपुर और दुर्ग की शानदार जीत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 दिसंबर। विप्र ट्रॉफी राज्य स्तरीय इंटर सेक्टर क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन विप्र कॉलेज मैदान में खेले गए

 पहले मैच में बस्तर मात्र 47 रन में आलआउट हो गई। संकल्प ने तीन ओवर में पांच रन देखकर 6 विकेट लिए। जवाब में  दुर्ग की टीम 5.1 ओवर में 48 रन बिना विकेट खोए बनाकर मैच 10 विकेट से जीत लिया। उमंग ने 26 रन व दिग्विजय ने 17 रन बनाए। इस प्रकार सेमी फाइनल में प्रवेश करने वाली दुर्ग सेक्टर पहली टीम बनी ।विप्र कॉलेज मैदान में दूसरा मैच बिलासपुर और सरगुजा  के बीच खेला गया। जिसमें बिलासपुर ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 227 रन का बड़ा स्कोर बनाया।रोहित ने 32 गेंद में 78 रन बनाएं। जवाब में सरगुजा की टीम 122 रन में आलआउट  हो गई। सरगुजा के चंदेश 25 रन और नीरज 16रन बना  बिलासपुर के गेंदबाजों का कुछ सामना कर पाए ।  विप्र कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मेघेश तिवारी ने बताया कि रविवार अवकाश के बाद 18 सितंबर सोमवार को प्रथम मैच राजनांदगांव  एवं रायगढ़ सेक्टर के बीच खेला जाएगा। दूसरा मैच बलौदा बाजार एवं रायपुर सेक्टर के बीच होगा।


अन्य पोस्ट