रायपुर
मधु पिल्ले स्कूल में बाउंड्रीवाल, शौचालय बनेगा मिश्रा ने किया भूमिपूजन
15-Dec-2023 7:30 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 15 दिसंबर। राजधानी उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने निगम र के जोन क्रमांक 3 के तहत वार्ड 12 के 28 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से मधु पिल्ले स्कूल में पुराने एवं जर्जर शौचालय का जीर्णोद्धार, स्कूल परिसर का बाउंड्रीवाल, वार्ड में स्कूल के समीप सीसी रोड, नाली का निर्माण का भूमिपूजन किया। उनके साथ जोन अध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद साहू, जोन कमिश्नर विमल शर्मा, कार्यपालन अभियन्ता राकेश अवधिया सम्बंधित अधिकारियों, वार्ड के गणमान्यजनों की उपस्थिति के मध्य श्रीफल फोडक़र एवं कुदाल चलाया। मिश्रा ने जोन कमिश्नर को तत्काल स्वीकृति अनुसार नवीन विकास कार्य प्रारम्भ करवाकर सतत मॉनिटरिंग करते हुए तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तायुक्त विकास कार्य प्राथमिकता से करवाने के निर्देश दिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे