रायपुर
फुटबाल प्रेक्टिस के दौरान मारपीट
14-Dec-2023 4:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 दिसंबर। मंदिर हसौद इलाके में फुटबाल खेलने के दौरान मारपीट हो गई। बदमाशों ने बच्चों के साथ खेलने से मना करने पर युवक को जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट की।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रावणभाठा स्टेडियम के पास नीलेश वर्मा और कुछ बच्चे फुटबाल प्रेक्टिस कर रहे थे। इसी दौरान वहीं गांव के ही रहने वाले सतखोजन बंजारे और प्रताप बंजारे वहां पर आ गए और उसकों खेलते देख बच्चों को साथ में फुटबाल खेलने के लिए धमकाने लगा।
निलेश शर्मा ने दोनों को साथ खेलने से मना कर दियाद्ध इस बात से नारा प्रकाश और उसके साथी नाराज हो गए और जबरन गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। इसकी रिपोर्ट निलेश ने मंदिर हसौद थाना में कराई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे