रायपुर
बस दुर्घटना
14-Dec-2023 4:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 14 दिसंबर। गुरूवार तडक़े रायपुर से धमतरी जा रही सवारी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे अंडर ब्रिज और इंडियन ढाबा के बीच घटित दुर्घटना में चालक और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। अन्य यात्री सुरक्षित हैं जिन्हें दूसरे बस से सभी को रवाना किया गया। राखी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे