रायपुर
रमन- कांग्रेसी कुशासन के बाद अब अपराधियों का अंत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 13 दिसंबर। महादेव बेटिंग ऐप ऐप के को- ओवर रवि उप्पल और उसके दो साथियों को दुबई से गिरफ्तार किए जाने की चर्चा है। हालांकि इसकी किसी भी जांच एजेंसी की ओर से पुष्टि नहीं हुई है।रवि संचालक सौरभ चंद्राकर का राइट हैंड माना जाता है। रवि को भारत लाने की तैयारी जा रही है ।रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर के खिलाफ बीते सितंबर में रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था । रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात में हिरासत में लिए जाने की चर्चा है। दूसरा सौरभ चंद्राकर है । वे दोनों बीते दो ढाई वर्ष से फरारी काट रहे थे।भारतीय एजेंसियां यूएई के अधिकारियों के संपर्क में हैं। उन्हें जल्द से जल्द भारत लाने की कोशिश की जा रही है। बीते सितंबर में ईडी ने इनके खिलाफ लुक ऑउट नोटिस जारी किया था। उसके बाद से ही एजेंसियां तलाश में थी। इसी तरह से करीब 2 महीना पहले महादेव सट्टेबाजी केस में ईडी ने मुंबई कोलकाता, भोपाल के तीन दर्जन ठिकानों पर छापेमारी कर 417 रूपए की संपत्ति जब्त की, तो केन्द्र सरकार ने नवम्बर में महादेव समेत 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप और वेबसाइट को ब्लॉक किया था। मुंबई की माटूंगा पुलिस ने महादेव सट्टेबाजी के प्रमोटर समेत 32 लोगों के खिलाफ 15 हजार करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया हुआ है। माटूंगा पुलिस के मुताबिक सौरभ चंद्राकर, रवि उप्पल, और शुभम सोनी के साथ कुछ अन्य लोगों पर 2019 में यह मामला दर्ज किया था।
सट्टा किंग रवि उप्पल की दुबई में गिरफ्तारी के बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट किया है कि सट्टेबाजों का संरक्षण तब तक ही था जब तक कांग्रेस की सरकार थी, कांग्रेसी कुशासन के अंत के साथ ही अब अपराधियों के अंत की दिशा में छत्तीसगढ़ बढ़ चला है। हमारे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने महादेव सट्टा एप का पौधा रोपा और ईडी की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार संरक्षण की दीवार बनकर खड़ी रही।
उस कांग्रेसी कुशासन की दीवार गिरते ही, छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई सरकार के शपथ ग्रहण से पहले ही महादेव सट्टा एप में हो रही गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि भाजपा के सुशासन में किसी भी तरह के अवैध कार्य करने वाला कोई नहीं बच पायेगा। अपराधी चाहे भिलाई में हो या साथ समंदर पार दुबई में जिसनें भी छत्तीसगढ़ को लूटा है उसे हथकड़ी में जकड़ कर क़ानून के सामने पेश होना होगा।
