रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 दिसंबर। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन - 2 के अंतर्गत 25 दिसंबर तक 5 सप्ताह का च्च्स्वच्छ शौचालय अभियान चल रहा है। 12 नवंबर से शुरू अभियान का उद्देश्य सभी शौचालयों में 5 सप्ताह तक चलने वाले बड़े पैमाने पर सफाई और रखरखाव और सामुदायिक शौचालयों के संचालन और रखरखाव में सुधार करना है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर निगम के सभी 10 जोनों के तहत क्षेत्रों में सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।साथ ही बाजारों में रोड स्वीपिंग मशीन की सहायता से रात्रिकालीन सफाई का अभियान शहर में स्वच्छता सतत कायम रखने विभिन्न वार्डों में चलाया जा रहा है।विशेष सफाई अभियान की सतत मॉनिटरिंग जोन कमिश्नर एवं कार्यपालन अभियंता, जोन स्वास्थ्य अधिकारी कर रहे हैं।
शहर में स्थित समस्त शौचालयों की साफ-सफाई, फेसलिफ्टिंग, उन्नयन एवं संचालन और रखरखाव आदि से संबंधित गतिविधियों को इस अवधि के दौरान किया जा रहा है।
स्वच्छ शौचालय चैलेज का उद्देश्य सार्वजनिक शौचालयों को पहचानना है, जो स्वच्छता, पहुंच, डिजाइन में नवीनता और साथ ही कार्यक्षमता का उदाहरण देते हैँ । उत्कृष्ट शौचालय के मॉडल, जो कि केन्द्र सरकार द्वारा चयनित मापदंड फेसेस (कार्यात्मक, सुलभ, स्वच्छ, पर्यावरण अनुकूल और सुरक्षित) अनुसार शौचालय की पहचान कर ग्रेडिंग किया जाना है।
स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत स्वीकृत आकांक्षीय शौचालय का निर्माण कार्य भी स्वच्छ शौचालय अभियान के दौरान किया जाना है। च्च्स्वच्छ शौचालय अभियानज्ज् के तहत रायपुर शहर के नागरिको में जनजागरूगता हेतु कार्य किया जा रहा है। विभिन्न जोनो में लगभग 620 स्कूली छात्र-छात्राओं को शौचालयों को दिखाया गया और इसके संबंध में विस्तृत जानकारी एवं उपयोग के संबंध में बताया गया। इसके साथ ही आम नागरिको एवं मोहल्लेवासियों को भी इन शौचालयों को स्वच्छ रखने और उपयोग के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। स्वच्छता श्रृंगार योजना के तहत 112 सामुदायिक शौचालयों का उपयोग नि:शुल्क किया गया है।