रायपुर
माकपा ने फुटपाथ के गरीबों को उजाडऩे का किया विरोध
12-Dec-2023 7:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भाजपा नेताओं के इशारे पर प्रशासन द्वारा शहर के फुटपाथ के भरोसे जीवन यापन करने वालों के ठेले, गुमटियों को उजाडऩे का कड़ा विरोध किया है । पार्टी ने कहा कि क्या यही भाजपा की नई सरकार का संकल्प है, क्या इसीलिए जनता ने जनादेश दिया, जिसे बुलडोजर राज कहा जा रहा है तो क्या गरीबों के आजीविका पर बुलडोजर चलाना और पूंजीपतियों का सरंक्षण ही भाजपा की नीति है, अगर ऐसा है तो फिर इस सरकार को जबरदस्त जन प्रतिरोध के लिए तैयार रहना होगा ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे