रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 12 दिसंबर। गोबिंदराम शदाणी, शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय, देवेन्द्र नगर में महाविद्यालय वार्षिकोत्सव सांझ 2023-24 के अंतर्गत सोमवार को आयोजित प्रतियोगिताओं में छात्राएं विजेता घोषित की गईं।
इनमें रंगोली में कु. मेधा जोशी कु करुणा बामे,कु. मोनिका देवांगन। अल्पना में कु नेहा वर्मा, बबीता नायका, कु. कविता साहू। वेस्ट टू बेस्ट कु. गंजू यमां, नंदनी निर्मलकर कु: लोकेश्वरी। सात्वना रीना कुरे,आचल वर्मा,कु धनलक्ष्मी साहू। परी सजावट रनजी निषाद, आकाक्षा साहू ,कल्पना साहू ,सूपा सजावट कु लालसा कु. गंजू वर्मा।
प्राचार्य डॉ. अमिताभ बैनर्जी ,प्रभारी प्राचार्य श्रीमती उषा अग्रवाल, सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. संध्या वर्मा के निर्देशन में कार्यक्रम के आयोजन में डॉ. प्रभा वर्मा, डॉ. लक्ष्मी देवनानी, डॉ. विनीता शर्मा, डॉ. वर्षा वर्मा का सहयोग रहा।