रायपुर

गुरुकुल में गरबे की धूम
12-Dec-2023 7:12 PM
गुरुकुल में गरबे की धूम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 दिसंबर। गुरुकुल महिला महाविद्यालय में इंटर क्लास प्रतियोगिता के अंतर्गत मंगलवार को गरबा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राएं गुजराती वेशभूषा में ढोलीरा, कमरिया, और पंखिड़ा आदि गीतो पर  गरबा किया। प्रस्तुत कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक डॉ. वन्दना  अग्रवाल, डॉ. ज्योति अग्रवाल, प्रियंका तिवारी और अवंतिका अवधिया सोनी ने किया।

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ नृत्य पुरस्कार पल्लवी चन्नुखार, सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा पुरस्कार पूजा साहू, सर्वश्रेष्ठ गरबा समूह नृत्य पुरस्कार सुविज्ञा सिंह, यशस्वी साहू, सेजल आंचल, यामिनी निर्मलकर, वर्षा कपूर, शैलजा तिवारी, जस्मी साहू ने जीता।

प्राचार्य और निर्णायक के रूप में डॉ. संध्या गुप्ता, डॉ. सीमा चंद्राकर, डॉ. टीनू दुबे और रात्रि लहरी उपस्थित रहीं। कल परसों खेल प्रतियोगिताओं में  100 मीटर, रेस, तवा फेंक, गोला फेंक आदि होंगी।


अन्य पोस्ट