रायपुर
संगठन नेताओं से मिले साय
11-Dec-2023 3:56 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 11 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा कार्यालय ठाकरे परिसर पहुंचे। जहां उनका क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल, महामंत्री संगठन पवन साय पूर्व मंत्री संगठन रामप्रताप, स्टाफ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। अजय जामवाल ने, साय का मोतीचूर के लड्डू से मुंह मीठा कराया। इस दौरान साय ने संगठन के नेताओं से कई मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही कार्यालय के कर्मचारियों से भी मिले। साय के ठाकरे परिसर पहुंचने की सूचना पर विधायक विजय शर्मा, भावना वोरा ने भी पहुंचकर मुलाकात की।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे