रायपुर

ग्राहक पंचायत ने राजेश मूणत से की शिष्टाचार भेंट
11-Dec-2023 1:35 PM
ग्राहक पंचायत ने राजेश मूणत से की शिष्टाचार भेंट

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 11 दिसंबर।
ग्राहक जागरण एवं उनके हित के लिए कार्यरत संस्था अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक राजेश मूणत से शिष्टाचार भेंट की। संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें प्रचंड मतों से विजयी होने पर बधाई दी। 

संस्था के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रविकांत जायसवाल एवं प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. शोभा पंडित ने उन्हें ग्राहक पंचायत के उद्देश्य एवं कार्य के बारे में अवगत कराया। संगठन के महानगर अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने रायपुर के ग्राहकों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए उसके निदान में  सहयोग की अपील की।

प्रतिनिधि मंडल में रविकांत जायसवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य,  डॉ. शोभा पंडित प्रांत उपाध्यक्ष, देवदत्त साहू, संभाग प्रभारी, अधिवक्ता मीना तिवारी, भगवती साहा, अभिमान सिंह आदि शामिल थे।


अन्य पोस्ट