रायपुर

संविदा नर्सिंग कर्मियों को रेगुलर करने, रुके हुए वेतन की मांग की
10-Dec-2023 4:53 PM
संविदा नर्सिंग कर्मियों को रेगुलर  करने, रुके हुए वेतन की मांग की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 दिसंबर।
राजधानी के दक्षिण सीट से नवनिर्वाचित विधायक  बृजमोहन अग्रवाल का कर्मचारियों ने स्वागत अभिनंदन किया। इनमें शहरी संविदा एएन एम एवं एवं एनएचएमके विभिन्न  संविदा कर्मचारियों को रेगुलर करने हड़ताल अवधि के रुके हुए वेतन को निकालने जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई।इस मौके पर स्वास्थ्य एवं बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष पंकज पांडे  उप प्रांत अध्यक्ष अशोक श्रीवास ,प्रांतीय महामंत्री दीपक श्रीवास एन एच एम से संगीता मिश्रा, निर्मला साहू, संतोषी धनगर , सरिता बर्वे, लालिमा साहू सहित बड़ी संख्या में संगठन के  पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
 


अन्य पोस्ट