रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 दिसंबर। प्रदेश के नए सीएम विष्णुदेव साय ने हाईस्कूल तक शिक्षा ग्रहण की। पंच से राजनीतिक कैरियर की शुरूआत की, और वो पहली बार 1990 में जशपुर जिले की तपकरा सीट से विधायक बने। वो लगातार 3 बार विधायक रहे। चार बार के सांसद रहे। इस समय वे कुनकुरी सीट से विधानसभा के लिए चुने गए।
बताया गया कि प्रदेश की 29 आदिवासी आरक्षित सीटों में से 17 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जीतकर आए हैं। भाजपा विधायक दल में आदिवासी विधायकों की संख्या को देखकर आदिवासी वर्ग से सीएम बनाने का फैसला लिया गया। और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का नाम सर्वसम्मति से घोषित किया गया। साय को भाजपा संगठन का सबसे विश्वस्त नेता माना जाता है। वे संगठन के निर्देशों पर ही निर्णय लेते हैं।
पूरा नाम- विष्णुदेव साय (59)
जन्म तिथि- 21 फरवरी 1964
जन्म स्थान- बगिया, जशपुर
शिक्षा- 10 वीं पास, (लोयोला उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कुनकुरी, जशपुर), व्यवसाय- कृषि
रुचि- बैडमिंटन, फुटबॉल, किताबें पढऩा, आदिवासियों का उत्थान और उनके विकास के लिए काम करना, गरीबों की सेवा करना।,पिता का नाम- राम प्रसाद साय
माता का नाम- जशमनी देवी, वैवाहिक स्थिति- विवाहित, जीवनसाथी का नाम-कौशल्या देवी
पुत्र-एक, पुत्री- दो
राजनीतिक जीवन
1989- पंच, ग्राम बगिया, बंदरचुआं, कांसाबेल
1990- सरपंच, ग्राम पंचायत, बगिया निर्विरोध), 1990-1998- सदस्य, मध्यप्रदेश विधानसभा, तपकरा, 1999- 13 वीं लोकसभा के सदस्य, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र, 2006- प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़, 2009- 15 वीं लोकसभा सदस्य, रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र, 2014-16 वीं लोकसभा, लोकसभा क्षेत्र रायगढ़, 27 मई 2014 से 2019- केंद्रीय राज्यमंत्री, इस्पात खान, श्रम, रोजगार मंत्रालय, 2 दिसंबर 2022- विशेष आमंत्रित सदस्य, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य, 8 जुलाई 2023- राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य।